15 दिन का बच्चा पेट में कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 12:37

इस हफ्ते, आप पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगी और अन्य सकारात्मक बदलाव यह होगा कि आप एक बार फिर अपने भोजन का आनंद उठाने लगेंगी। कुल मिलाकर आपको 'अच्छा महसूस’ होने लगेगा, जिसका श्रेय आपके शरीर में बहने वाले हॉर्मोनों को जाता है।
15 week

सोते समय, आपको यह अहसास हो सकता है कि आपका पेट दिक्कत पैदा कर रहा है क्योंकि आपके शिशु का विकास हो रहा होता है।इसलिए, सोते समय अपने लिए एक सहज पोज़ीशन खोजें, ख़ासकर उनके लिए यह ज़रूरी है जिन्हें अपने पेट के बल सोने की आदत होती है। एक लंबे तकिए में पैसे लगाना बुद्धिमानी होगी, जिसे आप अपने शरीर और पैरों के पास टिका सकती हैं।

शिराओं के अतिपूरण के कारण नाक से खून बह सकता है, और नाक बंद होने के कारण सांस लेते समय आवाज़ आ सकती है। शांत रहें!नाक से खून बहना अपने-आप बंद हो जाएगा।

यदि आपके जूते कसे मालूम पड़ते हों, तो यह प्रोजेस्टरोन के कारण होता है, जो एक अहम प्रेग्नेंसी हॉर्मोन है जो आपकी पेल्विक पेशियों को शिथिल करता है। गर्भ के अंत में यदि आपके जूतों का नम्बर बढ़ जाए तो हैरान मत होइएगा।

आपके स्तन का आकार बड़ा हो जाता है और ये भारी हो जाते हैं।गर्भावस्था के दौरान अपने स्तनों को सहारा प्रदान करने वाली उपयुक्त मैटरनिटी ब्रा खरीदना ज़रूरी है।

इस हफ्ते आपके शिशु में होने वाले बदलाव

अधिक सक्रियता
शिशु की आंखें जो कि पहले चेहरे के किनारे पर थीं अब अपने सही स्थान पर आने लगती हैं।
शिशु के कानों में तीन नन्ही हड्डियों का निर्माण होने लगता है।
शिशु के पैर उसके हाथों की तुलना में अधिक लंबे हो जाते हैं।

आपका शिशु अब आस-पास अपने हाथ-पैर मारने लगता है। क्या यह कमाल की बात नहीं है कि आप बस कुछ ही हफ्तों में शिशु की इन हरकतों को महसूस करने लगेंगी?

हालांकि अभी तक इतना अधिक नहीं है, पर शिशु का भार अब 100 gram से थोड़ा ही कम होता है। शिशु का श्वसन, चूसने और निगलने की गतिविधियों को अब अल्ट्रासाउंड में सुना जा सकता है। शिशु अब उतना मुड़ा हुआ नहीं दिखता है, क्योंकि उसके पैर बढ़ चुके होते हैं। शिशु का शरीर धीरे-धीरे एक सही अनुपाती रूप लेने लगता है।




solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info